इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 24 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस. विजयलक्ष्मी आज के दिन वर्ष 2000 में देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1
आज के दिन 1758 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली वर्जीनिया असेंबली में शामिल हुए थे।
2
1890 में आज ही के दिन सोराबाजार इंग्लिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम बनी थी।
3
भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म आज ही के दिन 1911 में हुआ था।
4
आज ही के दिन 1923 में स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच संधि हुई थी। इसी संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया था।
5
उर्दू के सुप्रसिद्द शायर और कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म आज ही के दिन 1924 में हुआ था।
6
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म आज ही के दिन 1928 में हुआ था।
7
आज ही के दिन 1932 में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई थी।
8
12वीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म आज ही के दिन 1935 में हुआ था।
9
भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों के अभिनेता मनोज कुमार का जन्म आज ही के दिन 1937 में हुआ था।
10
असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन आज ही के दिन 1939 में हुआ था।
Rajneesh kumar tiwari