इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 23 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1848 में अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 23 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1
आज के दिन 1788 में दक्षिण कैरोलिना को आठवें राज्य के रूप में अमेरिकी संविधान में शामिल किया गया था।
2
1805 में आज ही के दिन गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुगल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
3
आज ही के दिन 1844 में बहाई संप्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराजी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया था। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी थी।
4
अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म आज ही के दिन 1848 में हुआ था।
5
जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म आज ही के दिन 1919 में हुआ था।
6
प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन आज ही के दिन 1930 में हुआ था।
7
आज ही के दिन 1945 में जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की थी।
8
पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ऐलन गार्सिया का जन्म आज ही के दिन 1949 में हुआ था।
9
आज ही के दिन 1951 में चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा किया था।
10
1977 में आज ही के दिन उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया था। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा था।
11
आज ही के दिन 1986 में अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया था।
12
1994 में आज ही के दिन सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी।
13
आज ही के दिन 2004 में बांग्लादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव के दुर्घटनाग्रसत होने से 250 लोग डूब गए थे।
14
2008 में आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
15
आज ही के दिन 2010 में उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना था।
16
नक्सली आंदोलन के जनक माने जाने वाले कानू सान्याल का निधन आज ही के दिन 2010 में हुआ था।
17
तेलुगु चलचित्र के प्रसिद्ध गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन आज ही के दिन 2010 में हुआ था।
18
प्रसिद्ध लेखक और उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का निधन आज ही के दिन 2011 में हुआ था।
19
आज ही के दिन 2014 में रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था।
20
2016 में आज ही के दिन इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल आरएलवी-टीडी को लॉन्च किया था।
Rajneesh kumar tiwari