इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1912 में भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था। वह भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध में शहीद हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 15 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1611 : आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म हुआ था। उनको मिर्जा राजा के नाम से पुकारा जाता था।
2-
1783 : प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ था।
3-
1840 : शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविद अंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म हुआ था।
4-
1903 : भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म हुआ था।
5-
1909 : आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ था।
6-
1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया था।
7-
1912 : भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था। वह भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध के दौरान शहीद हुए थे।
8-
1916 : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरूआत हुई थी।
9-
1925 : प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ था।
10-
1926 : मुंबई में पहली मोटरबस सेवा की शुरूआत हुई थी।
11-
1944 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरंभ की थी।
12-
1967 : मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ था।
13-
1984 : सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
14-
1986 : महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
15-
2000 : सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए थे।
16-
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।
17-
2004 : भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन हुआ था।
18-
2011 : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए संचार उपग्रह का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया था।
19-
2014 : मास्को में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से उसमें सवार 20 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गये थे।
20-
2017 : गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal