इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 09 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1925 में वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 09 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1
आज के दिन 1815 में अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई थी।
2
1816 में आज ही के दिन दक्षिणी अमेरिकी देश अजेर्टीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
3
सिलाई मशीन के अविष्कारक एलायस हाउ का जन्म आज ही के दिन 1819 में हुआ था।
4
1905 से 1910 तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लार्ड मिंटो द्वितीय का जन्म आज ही के दिन 1845 में हुआ था।
5
आज ही के दिन 1852 में कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निमार्णाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये थे।
6
1875 में आज ही के दिन बंबई स्टाक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी।
7
दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्म आज ही के दिन 1923 में हुआ था।
8
भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म आज ही के दिन 1925 में हुआ था।
9
भारतीय फिल्मों के निर्मातानिर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म आज ही के दिन 1930 में हुआ था।
10
अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म आज ही के दिन 1938 में हुआ था।
11
आज ही के दिन 1951 में देश में पहली पंचवर्षीय योजना को प्रकाशित किया गया था।
12
1969 में आज ही के दिन वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया था। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
13
आज ही के दिन 1973 में ब्रिटेन की महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आखिरी रात बिताई थी।
14
1982 में आज ही के दिन तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया था।
15
आज ही के दिन 1991 में दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली थी।
16
सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन आज ही के दिन 1991 में हुआ था।
17
आज ही के दिन 2002 में आगेर्नाइजेशन आॅफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया था।
18
2004 में आज ही के दिन एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने के लिए 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया था।
19
आज ही के दिन 2008 में ईरान ने लंबी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया था।
20
2011 में आज ही के दिन सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया था, करीब 99 प्रतिशत लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया था।
Rajneesh kumar tiwari