भारत में धरती को मां का दर्जा दिया जाता है। यह हमें खाने-पीने से लेकर रहने की जगह तक प्रदान करती है। पानी, पेड़-पौधे, फल-सब्जी, अन्न, हरियाली यह सबकुछ हमें धरती से ही मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसे जानकर आप चकित रह जाएंगे।
वीडियो हो रहा है वायरल
अगर हमारी धरती जरा सा भी हिल जाती है तो प्रलय आ जाती है। ऐसे में अगर कोई आपसे यह कहे कि धरती सांस लेती है तो आप उसका मजाक उड़ाएंगे और उसे पागल समझेंगे। किंतु, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धरती भी सांस लेती दिखाई दे रही है। फिलहाल, इस पर तत्काल विश्वास कर पाना मुश्किल है। लेकिन, वीडियो को देखकर सहजता से इसे आप नजरअंदाज भी नहीं कर पाएंगे।
वीडियो में सांसें ले रही धरती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक जंगल का दृश्य दिखाई दे रहा है। जहां पर पेड़-पौधे उगे हुए हैं। देखते ही देखते अचानक तेज हवा चलने लगती है। फिर ऐसा लगता है कि धरती सांसें ले रही है। इस दौरान जैसे सांस लेने और छोड़ने पर सीना ऊपर-नीचे होता है वैसे ही धरती भी ऊपर-नीचे होती दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धरती सांस भर रही है और छोड़ रही है। वीडियो में एक कुत्ता भी दिखाई दे रहा है जो उस जगह का चक्कर लगाकर वापस लौट जाता है।
वीडियो की सच्चाई अलग
बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि यहां धरती सांस नहीं ले रही है बल्कि तेज हवाओं के चलते पेड़ों की ऊपर की ओर मौजूद जड़ें हिल जा रही हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों धरती सांस ले रही है। धरती पानी के साथ सैचुरेट हो रही है। जिसमें पेड़ों की जड़ें मिट्टी के साथ खिंचती दिखाई दे रही है। जो पेड़ों के उखड़ने के पहले की प्रक्रिया है।
Arun kumar baranwal