वाशिंगटन। दुनिया में एकलौती नदी है जो हमेशा उबलती रहती है। इस नदी में आज तक जो भी नहाने गया वह कभी लौट कर नहीं आया। इस नदी से जुड़ी हुई कई अन्य खतरनाक बातें भी हैं। अमेजन के जंगलों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इस जंगल में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं है जो पूरी दुनिया में और कहीं नहीं मिलतीं हैं। आज भी दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक यहां नई नई चीजों की खोज करते रहते हैं। इसी विशालकाय जंगल में ऐसी नदी बहती है जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। यह नदी अमेजन के जंगल में है। इसका एक हिस्सा पेरू से लगा हुआ है। इसे उबलती हुई नदी भी कहा जाता है। वैज्ञानिक इसे थर्मल रिवर के नाम से जानते हैं और इसी नाम से यह पूरी दुनिया में फेमस है। अमेजन जंगल में रहने वाले लोकल आदिवासी इसे ला बोंबा कहते हैं। कुछ कबीले इस नदी को मयानतुयाकू के नाम से भी जानते हैं। इसके साथ ही प्राचीन काल में इस नदी को सूरज की गर्मी से उबला हुआ पानी कहा जाता था। इस नदी की खोज के पीछे भी दिलचस्प कहानी है। इसकी खोज 2011 में भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने की थी। रूजो बचपन से अपने दादाजी से इस नदी के बारे में कहानियां सुनते आए थे। यही वजह है कि बड़े होकर रूजो भूवैज्ञानिक बने तो उन्होंने फैसला किया कि वह अमेजन खुद जाएंगे और वहां के जंगल में इस नदी को ढूंढेंगे। आप में से कई लोग ऐसा सोच रहे होंगे कि इस नदी का पानी शायद ज्वालामुखी की वजह से उबल रहा होगा। आपको बता दें कि इस नदी से जो सबसे नजदीक ज्वालामुखी है वह लगभग 700 किलोमीटर दूर है। यानी यह बात तो साफ है कि ज्वालामुखी की वजह से इस नदी का पानी नहीं उबल रहा है। इस नदी का पानी क्यों उबल रहा है इस पर कोई सही जवाब अभी तक नहीं मिला है, हां यह जरूर है कि इसे समझने के लिए एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है और इस पर तेजी से काम हो रहा है। वहां के आदिवासी मान्यताओं को देखें तो इस नदी के नाम का जो अर्थ निकलता है उसका मतलब होता है सूरज की गर्मी से उबला हुआ पानी। इसमें कोई भी आसानी से पकाकर चावल खा सकता है।
Rajneesh kumar tiwari