नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने एलियंस का ठिकाना खोजने का दावा किया है। उन्होंने मंगल ग्रह पर एक ऐसी सुरंग का पता लगाया है जिसमें एलियंस छिपे हुए हो सकते हैं। इस खोज से ना केवल दुनिया हैरान है बल्कि एलियंस से जुड़े कई रहस्य खुलने की भी संभावना है। नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की आर्बिट से एक गहरे गड्ढे की तस्वीर ली है। विशाल भूमिगत गुफाओं का दरवाजा जैसा दिखने वाला यह गड्ढा अपने अंदर कई बड़े रहस्य छिपाए हो सकता है। नासा के अनुसार, इस भूमिगत सुरंग में एलियन पाए जाने की संभावना है। तस्वीरों में वैज्ञानिकों को कई गड्ढे मिले हैं। जिसमें एक को छोड़कर सभी में धूल, अंधेरा और मंगल की सतह दिखाई दे रही है। सबसे असामान्य गड्ढा लगभग 100 मीटर चौड़ा है। जिसे देखकर लगता है यह किसी गहरी सुरंग में जाता है। मंगल पर यह गहरे गड्ढे किस कारण से बने फिलहाल वैज्ञानिक इसका पता नहीं लगा पाए हैं। लेकिन, उन्हें चारों ओर बने गोलाकार क्रेटर से यह संकेत जरूर मिला है कि इसका कारण उल्का प्रभाव हो सकता है। नासा का कहना है कि ऐसे गड्ढे निचले स्तर के प्रवेश द्वार हो सकते हैं जो विशाल भूमिगत गुफाओं में जाते हैं। यदि ऐसा है तो ये प्राकृतिक रूप से बनी सुरंगें मंगल की कठोर सतह से अपेक्षाकृत सुरक्षित हो सकती है। जो मंगल ग्रह पर एलियन को बचाए रखने के लिए सबसे अच्छा और उपयुक्त स्थान है। नासा के अनुसार, मंगल पर मौजूद ये गड्ढे भविष्य के अंतरिक्ष यान, रोबोट और यहां तक कि मानव अंतरग्रहीय खोजकर्ताओं का प्रमुख लक्ष्य हो सकते हैं। गौरतलब है कि मंगल ग्रह का वातावरण धरती की तुलना में बेहद खराब है। यहां के तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। मंगल ग्रह की सतह पर ही विकिरण होता है जो मनुष्यों के लिए बेहद हानिकारक होगा। इसीलिए नासा अपने भविष्य के मानव मिशनों के लिए भूमिगत निवास बनाने पर विचार कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर एलियन को खतरों और कठिनाईयों का सामना करना पड़ा होगा। मंगल पर कभी जीवन था, इन गुफाओं पर शोध कर इसका पता लगाया जा सकता है। हालांकि, मंगल की जमीन पर इंसान या मशीनरी को उतारे बिना यह बताना मुश्किल है कि ये विशाल गड्ढा किसी गुफा का प्रवेश द्वार है या केवल एक गड्ढा मात्र है। साथ ही यह भी जानना असंभव है कि कोई भी गुफा सतह के नीचे कितनी दूर तक फैली है। फिलहाल, नासा के वैज्ञानिक शोध के जरिए इस रहस्य की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।
Arun kumar baranwal