जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। दुनियाभर में बढ़ रही मुस्लिमों की आबादी एक बार फिर चर्चा में है। नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में करोड़ों में मुसलमानों की आबादी बढ़ेगी। 25 साल बाद दुनियाभर में इस्लाम धर्म का बोलबाला होगा। ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि आखिरकार हिन्दुओं का क्या हाल होगा। देश और दुनिया में अनेकों धर्म हैं। जिन्हें मानने वालों की तादाद करोड़ों में है। इन सबमें ईसाई, इस्लाम और हिन्दू धर्म के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका जैसे महादेशों में खासकर ईसाई और इस्लाम धर्म मानने वालों की संख्या काफी है। यूरोप और अमेरिका में क्रिश्चियन धर्म का बोलबाला है। एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इस्लाम को मानने वाले मेजोरिटी में हैं। वहीं, हिन्दू धर्म का केंद्र मुख्य तौर पर भारत है। पड़ोसी देश नेपाल में भी सनातन धर्म को मानने वाले हैं। इसके अलावा अन्य देशों में हिन्दुओं की आबादी छिटपुट ही है। साल दर साल कुछ एक को छोड़कर हर धर्म के मानने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। अब पियू रिसर्च की एक रिपोर्ट में साल 2050 तक विभिन्न धर्मों की आबादी को लेकर दिलचस्प बातें सामने आई हैं। पियू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस्लाम मानने वालों की आबादी पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले 25 सालों में धार्मिक आबादी की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती है। रिपोर्ट में ट्रेंड को देखते हुए साल 2050 तक का अनुमान जताया गया है। रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले कुछ दशकों में क्रिश्चियन धर्म को मानने वालों की आबादी सबसे ज्यादा बनी रहेगी। रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य यह है कि यदि यही ट्रेंड बना रहा तो साल 2050 तक इस्लाम को मानने वालों की आबादी ईसाइयों के बराबर हो जाएगी। इस तरह से मुस्लिमों का दुनियाभर में बोलबाला होगा। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 25 सालों में (यानी साल 2050) यूरोप में आने वाले ढाई दशक में मुस्लिमों की संख्या कुल आबादी का 10 फीसद तक हो जाएगा। इस तरह से यूरोप में इस्लाम धर्म का प्रभाव काफी बढ़ेगा। अमेरिका और फ्रांस में वैसे लोगों की आबादी बढ़ेगी, जिनका किसी भी धर्म से कोई संबंध नहीं होगा। अमेरिका में साल 2050 तक ईसाइयों की आबादी में गिरावट आएगी। पियू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक मुस्लिमों की आबादी काफी बढ़ेगी। भारत में इस्लाम मानने वालों की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। भारत इस मामले में इंडोनेशिया को पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत हिन्दू धर्म मानने वालों का गढ़ बना रहेगा। आने वाले 25 साल में हिन्दुओं की भी आबादी बढ़ेगी, लेकिन यह मुस्लिमों के कम आबदी औसत होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या जस की तस बनी रहने की संभावना है।
Rajneesh kumar tiwari