इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1955 में महानतम वैज्ञानिकों में शुमार अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ था। आइंस्टीन को सापेक्षता का सिद्धांत देने के लिए जाना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1858 : आधुनिक भारत के सबसे बड़े समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म हुआ था।
2-
1859 : महान क्रांतिकारी और 1857 की क्रांति के नायक तात्या टोपे को फांसी दी गई थी।
3-
1898 : भारत के क्रांतिकारी अमर शहीद दामोदर हरी चापेकर का निधन हुआ था।
4-
1902 : अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए थे।
5-
1916 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ था।
6-
1917 : महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।
7-
1948 : नीदरलैंड के हेग में इंटरनेशनल कोर्ट आफ जस्टिस की स्थापना की गई थी।
8-
1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया था।
9-
1955 : जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में हुआ था।
10-
1962 : भारतीय हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा पूनम ढिल्लों का जन्म हुआ था।
11-
1971 : भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बंबई पहुंचा था। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया था।
12-
1978 : आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन हुआ था।
13-
1980 : जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से अपनी आज़ादी का ऐलान किया था।
14-
1991 : केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।
15-
1992 : रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला था।
16-
1994 : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गैरी सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा था।
17-
1996 : काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून डाला था।
18-
1991 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हार गए थे।
19-
2001 : भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हो गए थे।
20-
2008 : पाकिस्तान ने भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाल दिया था।
21-
2008 : भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
22-
2014 : माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal