इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 19 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1975 में भारत ने रूस की मदद से अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया था। यह पहला वैज्ञानिक उपग्रह था, जिसके जरिए भारत अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 19 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1451 : बहलोल लोदी ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया था।
2-
1770 : कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने थे।
3-
1775 : अमेरिका के स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत हुई थी।
4-
1864 : पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का जन्म हुआ था।
5-
1882 : कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत की गई थी।
6-
1910 : हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया था।
7-
1910 : देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारी अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ था।
8-
1919 : अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई थी।
9-
1922 : द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन लड़ाकू विमान चालक एरिक हार्टमैन का जन्म हुआ था।
10-
1933 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम का निधन हुआ था।
11-
1936 : फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे की शुरुआत हुई थी।
12-
1950 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने थे।
13-
1955 : प्रसिद्ध चिकित्सक, लेखक और संरक्षणवादी एडवर्ड जेम्स कार्बेट का निधन हुआ था।
14-
1968 : हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अरशद वारसी का जन्म हुआ था।
15-
1971 : भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट सीरीज पर कब्जा किया था।
16-
1975 : भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ। यह देश का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।
17-
1977 : भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज का जन्म हुआ था।
18-
2001 : बीएसएफ ने मेघालय के एक गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया था।
19-
2008 : पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम दो हजार किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शाहीन-2 का परीक्षण किया था।
20-
2011 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी आफ क्यूबा की केंद्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया था।

Arun kumar baranwal